SRH की हार पर फूटा ईशान किशन का गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में खलबली

SRH की हार पर फूटा ईशान किशन का गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में खलबली


Last Updated:

SRH vs LSG Ishan Kishan statement: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. इस हार के बाद टीम की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने कहा कि टॉप ऑर्डर की नाकामी के कारण टीम को हार मिली है. इसके अलावा उन्होंने नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जमकर तारीफ की.

Zoom

सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर से उतर गई है. सीजन के उसके तीसरे मैच में लनखऊ सुपरजायंट्स ने 5 विकेट से हराया. मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. मैच में सनराइजर्स की टॉप ऑर्डर बैटिंग बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसके कारण टीम 156 रन ही बना पाई. सिर्फ इतना ही नहीं, शुरुआत के 10 ओवर में तो सनराइजर्स 35 रन ही बना पाई थी. ऐसे में मैच के बाद ईशान किशन ने बिना नाम लिए सनराइजर्स की हार के जिम्मेदार खिलाड़ियों की तरफ इशारा किया. हालांकि, ईशान किशन ने टीम उन खिलाड़ियों की तारीफ भी की जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ दमदार खेल दिखाया.

मैच के बाद ईशान किशन ने कहा, “मुझे लगता है कि आज गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया. उन्होंने योजना के अनुसार सही जगहों पर गेंदबाजी की और फील्डरों को भी श्रेय जाता है जिन्होंने पूरा जोर लगाया. लेकिन आप जानते हैं इस तरह के टूर्नामेंट में एक-दो चौके मैच को हाथ से निकाल सकते हैं. फिर भी मुझे खुशी है कि हमने इस मैच में अच्छी टक्कर दी.”

सनराइजर्स की बल्लेबाजी पर क्या बोले ईशान

लखनऊ के खिलाफ मैच में खराब बल्लेबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ईशान ने कहा, “शुरुआत में ही चार विकेट खो देने से दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव आ जाता है. फिर भी मैं क्लासेन और नितीश की तारीफ करूंगा कि वे मैच को इतना करीब ले गए. उन्होंने बिल्कुल वैसे ही खेला जैसे टीम को जरूरत थी तो इसका श्रेय उन्हें जाता है. लेकिन हां, हमें अपनी बल्लेबाजी पर और काम करने की जरूरत है, क्योंकि कई मैचों में हम विपक्षी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दे रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “योजना तो यही थी कि समझदारी से सिंगल लेते रहे. जब आप ऐसे लक्ष्य का पीछा करते हैं तो यही समझदारी काम आती है. लेकिन हमें उनके बल्लेबाजों को भी श्रेय देना होगा, क्योंकि ऋषभ ने बहुत अच्छी पारी खेली. हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. जैसा मैंने कहा जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है. एक या दो चौके अचानक खेल बदल देते हैं और शायद 17वें ओवर में यही हुआ जब हमें दो-तीन चौके पड़ गए. पर मुझे लगता है कि हर्ष ने शानदार गेंदबाजी की और हम चाहते हैं कि वह इसी तरह गेंदबाजी करना जारी रखें.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link