अब कैसे रखोगे बाहर? टीम इंडिया में दरवाजा तोड़कर एंट्री मारेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज

अब कैसे रखोगे बाहर? टीम इंडिया में दरवाजा तोड़कर एंट्री मारेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज


होमखेलक्रिकेट

अब कैसे रखोगे बाहर? टीम इंडिया में दरवाजा तोड़कर एंट्री मारेगा ये विस्फोटक बैटर

Last Updated:

devdutt padikkal team india: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जिस तरह आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा. पडिक्कल आईपीएल 2026 में प्रचंड फॉर्म में हैं. उन्होंने आरसीबी को मिली दोनों जीत में शानदार बैटिंग करते हुए अहम भूमिका निभाई.

Zoom

देवदत्त पडिक्कल को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बयान.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जिस तरह आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा. पडिक्कल आईपीएल 2026 में प्रचंड फॉर्म में हैं. उन्होंने आरसीबी को मिली दोनों जीत में शानदार बैटिंग करते हुए अहम भूमिका निभाई. रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेंगलुरु की बड़ी जीत में पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाते हुए 29 गेंद में 50 रन बनाए.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में पडिक्कल की संयमित पारी के बारे में पूछे जाने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका निभाने वाले कार्तिक ने शुरुआत के मुश्किल दौर में उनके संयम की तारीफ की जिसके बाद इस बल्लेबाज खुलकर खेलना शुरू किया. कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात है उनका पक्का इरादा. ऐसी पिच पर जब शुरुआत में रन आसानी से नहीं बनते तो कई बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और अपना विकेट गंवा बैठते हैं. जब हालात मुश्किल थे तब भी देवदत्त ने धैर्य बनाए रखने का साहस दिखाया.’

देवदत्त पडिक्कल को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बयान.

उन्होंने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि जैसे ही उन्हेंने पहली बाउंड्री लगाई तो फिर अपनी बल्लेबाजी का गियर बदल दिया. वह एकदम सही क्रिकेट शॉट खेल रहे हैं और गेंद को काफी दूर तक मार रहे हैं. अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.’

पडिक्कल ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें टिम डेविड ने भी 25 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी खेली. बेंगलुरु ने यह मैच 43 रन से जीता और सुपरकिंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link