इंदौर में ‘बच्चा चोर’ के शक में लेखिका की पिटाई, अब कर्नाटक से फूटा गुस्सा, पुलिस पर लगे ग

इंदौर में ‘बच्चा चोर’ के शक में लेखिका की पिटाई, अब कर्नाटक से फूटा गुस्सा, पुलिस पर लगे ग


Last Updated:

Indore News: इंदौर में तीन तलाक पर किताब लिखने आई एक लेखिका को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीट दिया. इस घटना के बाद थाने में समझौता हुआ, लेकिन लेखिका का आरोप है कि यह दबाव में कराया गया. अब कर्नाटक से वीडियो जारी कर उन्होंने पुलिस पर शिकायत न सुनने और निष्पक्ष कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं.

Zoom

मिथिलेश गुप्ता, इंदौर

Indore News: इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन तलाक पर किताब लिखने आई एक लेखिका को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीट दिया. यह घटना 15 फरवरी को इंदौर के खजराना थाना इलाके में हुई थी. अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि लेखिका ने कर्नाटक से एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. लेखिका के अनुसार, घटना के बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता तो कराया गया, लेकिन यह समझौता दबाव में करवाया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की है. वीडियो में लेखिका ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला, जिसके चलते अब वह कर्नाटक से इस मामले की शिकायत उठा रही हैं.

दोनों पक्षों के बीच समझौता
जानकारी के मुताबिक, लेखिका शाहबानो केस से जुड़े तथ्यों को अपनी किताब में शामिल करने के लिए इंदौर आई थीं. वह शाहबानो के परिजनों से मिलने खजराना क्षेत्र पहुंची थीं. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया और उनके साथ मारपीट कर दी. इस पूरे मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. लेखिका का कहना है कि शाहबानो के परिजनों ने उनसे किताब के लिए जानकारी देने के बदले पैसे की मांग की थी. जब उन्होंने इस मांग को पूरा नहीं किया, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और स्थिति बिगड़ती चली गई.

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन अब लेखिका के नए वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, लेखिका द्वारा जारी वीडियो के बाद मामले की दोबारा जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link