Last Updated:
आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर कैमरन ग्रीन का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा. शुरुआती दो मैच में 18 और 2 रन बनाने के बाद ग्रीन सोमवार रात खेले गए तीसरे मैच में सिर्फ चार रन बनाकर चलते बने. ईडन गार्डंस में पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू फैंस के बीच ग्रीन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दूसरे ओवर में उनके हमवतन जेवियर बार्टलेट ने विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया.