खरगोन कलेक्ट्रेट में छात्रों का 2 घंटे धरना: शिक्षक-भवन की मांग उठाई, कलेक्टर से मिलने अड़े, एसडीएम ने दिया आश्वासन – Khargone News

खरगोन कलेक्ट्रेट में छात्रों का 2 घंटे धरना:  शिक्षक-भवन की मांग उठाई, कलेक्टर से मिलने अड़े, एसडीएम ने दिया आश्वासन – Khargone News




खरगोन में सोमवार को छात्रों ने शैक्षिक समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बैनर तले यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला। छात्रों ने स्कूल छात्रावासों में सुविधाओं और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की मांग की। उन्होंने जिले के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर योग्य भर्ती करने, नियमित कक्षाएं लगाने और स्कूल भवनों की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई। अफसरों के आश्वासन पर धरना खत्म
प्रदर्शन के दौरान डिप्टी कलेक्टर लोकेश छापरे और खरगोन एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने छात्रों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। छात्र कलेक्टर से मिलने पर अड़े थे, लेकिन व्यस्तता के कारण वे उपलब्ध नहीं हो पाए। छात्रों ने एसडीएम को अपनी 20 सूत्रीय समस्याओं का एक पत्र सौंपा।



Source link