छिंदवाड़ा में युवक पर मधुमक्खियों का हमला: 40 मिनट तक सड़क किनारे तड़पता रहा, आसपास से गुजर रहे लोग केवल तमाशबीन बने रहे – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में युवक पर मधुमक्खियों का हमला:  40 मिनट तक सड़क किनारे तड़पता रहा, आसपास से गुजर रहे लोग केवल तमाशबीन बने रहे – Chhindwara News




छिंदवाड़ा में राजीव गांधी परिसर के पास एक युवक पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के बाद युवक अपनी जान बचाने के लिए सड़क किनारे चादर ओढ़कर बैठ गया और करीब 40 मिनट तक वहीं तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक खुद को बचाने के लिए पूरी तरह ढककर बैठा रहा, लेकिन इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोग केवल तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी तत्काल मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई। युवक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और वह काफी देर तक परेशान हालत में वहीं बैठा रहा। एंबुलेंस करीब 40 मिनट बाद आई स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता मौके पर नहीं पहुंची। लगभग 40 मिनट बाद एक एंबुलेंस वहां पहुंची, जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस देरी को लेकर स्वास्थ्य विभाग और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मधुमक्खियों का खतरा शहर के कई प्रमुख और व्यस्त स्थानों पर मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे होने की जानकारी भी सामने आई है। कलेक्टर कार्यालय परिसर और जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों की जान जोखिम में पड़ सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को तत्काल हटाया जाए और एंबुलेंस सेवा की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर सहायता मिल सके।



Source link