झाबुआ में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का समापन: प्रभारी मंत्री विजय शाह ने शत-प्रतिशत आवेदन निराकरण पर जताई खुशी – Jhabua News

झाबुआ में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का समापन:  प्रभारी मंत्री विजय शाह ने शत-प्रतिशत आवेदन निराकरण पर जताई खुशी – Jhabua News




झाबुआ जिले में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का समापन प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में हुआ। 12 जनवरी 2026 को शुरू हुए इस अभियान में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर नेहा मीना और एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह भी मौजूद रहे। अभियान की सफलता और आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झाबुआ प्रशासन ने इस अभियान में पूर्ण अंक प्राप्त कर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। मंत्री शाह ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वयं को भी देते हुए कहा कि वे इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अब गरीब व्यक्ति भी एक क्लिक पर अपनी जमीन के दस्तावेज देख सकता है और सिस्टम इतना पारदर्शी हो गया है कि गलत रजिस्ट्री की संभावना नहीं है। कलेक्टर नेहा मीना ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले की 375 पंचायतों को 35 क्लस्टरों में विभाजित किया गया था। प्रशासन की टीमों ने लगभग 2,400 फलियों तक पहुंचकर घर-घर संपर्क किया और 106 प्रकार की सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया। अभियान में कुल 83,195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 83,012 का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। सभी 3,103 जाति प्रमाण पत्र आवेदनों का निपटारा हुआ। इसके अतिरिक्त, 5,220 नए आयुष्मान कार्ड और 5,000 नई पेंशन स्वीकृत की गईं। समापन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को चेक, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही और ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link