सिंगरौली जिले के ग्रामीण तहसील न्यायालय में एक कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो में संबंधित कर्मचारी एक व्यक्ति से पैसे लेते और उन्हें अपनी जेब में रखते हुए से दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह रकम तहसील से जुड़े किसी कार्य को कराने के एवज में ली गई थी। ग्रामीण तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहे कर्मचारी की पहचान चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत जयचंद शाह के रूप में हुई है, भले ही इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। तहसीलदार सिकरवार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी जयचंद शाह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही, उसे तत्काल प्रभाव से तहसील न्यायालय से हटाकर निर्वाचन शाखा में अटैच कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। कर्मचारी के जवाब के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link