दतिया में ओवरलोड वाहन रोका, महिला ने किया विरोध: बोली- ‘मेरे इलाके में ऐसा नहीं चलता’; पुलिस ने काटा चालान – datia News

दतिया में ओवरलोड वाहन रोका, महिला ने किया विरोध:  बोली- ‘मेरे इलाके में ऐसा नहीं चलता’; पुलिस ने काटा चालान – datia News




दतिया शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को रामलला मंदिर के पास चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड लोडिंग वाहन को रोककर कार्रवाई की गई। जहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, सूबेदार होतम सिंह बघेल द्वारा चेकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन को रोका गया। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। यहां तक कि कुछ लोग पीछे लटककर सफर कर रहे थे। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच शुरू की और चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। इसी दौरान वाहन में बैठी एक महिला अचानक आक्रोशित हो गई और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी, “मेरे इलाके में ऐसा नहीं चलता, गाड़ी नहीं रुकेगी।” महिला के विरोध के चलते कुछ देर के लिए मौके पर हलचल का माहौल बन गया। पुलिस ने बिस्किट और पानी वितरित किया
हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मानवीय पहल भी दिखाई। वाहन में मौजूद बच्चों और अन्य सवारियों को सूबेदार बघेल के निर्देश पर बिस्किट और पानी वितरित किया गया। जिससे माहौल शांत हुआ। इसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक के खिलाफ ओवरलोडिंग का चालान काटा गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद वाहन को छोड़ दिया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने वाहन का 500 रुपए का चालन कटा है।



Source link