मैं हूं हार का जिम्मेदार… कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का छलका दर्द

मैं हूं हार का जिम्मेदार… कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का छलका दर्द


होमखेलक्रिकेट

मैं हूं हार का जिम्मेदार… कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का छलका दर्द

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad Statement: सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लगातार तीसरी हार के बाद गुस्से में हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हार की जिम्मेदारी खुद पर ली. गायकवाड़ ने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर में उन्होंने रन बना दिए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. कप्तान ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए माना कि विराट कोहली का कैच छोड़ना और टिम डेविड की आक्रामक बल्लेबाजी टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन को जीत मिली.

Zoom

ऋतुराज गायकवाड़ ने हार की जिम्मेदारी ली.

नई दिल्ली. ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार से निराश हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें लगातार तीसरी हार झेलने पर मजबूर किया. आरसीबी के खिलाफ सीएसके का टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा. इस हार से गायकवाड़ का गुस्सा फूट पड़ा.उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अगर मैंने रन बना दिए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.लेकिन ऐसा मैं कर नहीं सका.आरसीबी ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सीएसके को 43 रन से शिकस्त दी.

हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं भी प्रदर्शन से थोड़ा हैरान था. सरफराज खान, प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन ने बेहतरीन जज्बा दिखाया. मुझे लगता है कि अगर मैंने टॉप ऑर्डर में रन बनाया होता, तो हम लक्ष्य हासिल कर सकते थे. इसलिए आज की हार की जिम्मेदारी मैं खुद पर लेता हूं. फील्डिंग में विराट कोहली का कैच छोड़ना और टिम डेविड की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया. हम 14वें ओवर तक मैच में थे, लेकिन इसके बाद गलतियों के कारण मोमेंटम हाथ से निकल गया.’

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया. आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पडिक्कल (29 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और डेविड (25 गेंद, तीन चौके, आठ छक्के) ने धमाकेदार हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए सीएसके के बेबस गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.  कप्तान पाटीदार की 19 गेंद की पारी में एक चौका और छह छक्के जड़े थे. सॉल्ट ने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के जमाए.

जवाब में सीएसके की टीम शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी और सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई. उसके लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट प्राप्त किए। सूयश शर्मा को एक विकेट मिला.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link