इंदौर में चाकूबाजी के 7 दिन बाद युवक की मौत: अब आरोपी पर फर्नीचर कारीगर की हत्या का केस दर्ज करेगी पुलिस – Indore News

इंदौर में चाकूबाजी के 7 दिन बाद युवक की मौत:  अब आरोपी पर फर्नीचर कारीगर की हत्या का केस दर्ज करेगी पुलिस – Indore News




इंदौर के आजाद नगर इलाके में दोस्ती का रिश्ता खूनी वार में बदल गया। मामूली विवाद में चाकू मारने की घटना के एक हफ्ते बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पुलिस इस मामले को हत्या में बदलने की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक वीरेन्द्र तोमर (35) पर उसके ही दोस्त रवि ने पिछले रविवार काली पुलिया के पास विवाद के दौरान पेट में चाकू मार दिया था। घायल हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांके लगाकर घर भेज दिया गया। लेकिन सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। वीरेन्द्र परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घर में मां और छोटा भाई विशाल हैं, जिनका पूरा खर्च उसी पर निर्भर था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। अंदरूनी चोट बनी मौत की वजह परिवार ने पुलिस को बताया कि उपचार के कुछ दिन बाद वीरेन्द्र के पेट में तेज दर्द उठा। परिवार उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां जांच में सामने आया कि चाकू की चोट बड़ी आंत तक पहुंची थी और अंदर संक्रमण फैल गया था। डॉक्टरों ने सर्जरी कर इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार रात उसकी हालत फिर बिगड़ गई और सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। साथ काम करते थे दोनों, मामूली कहासुनी में वार परिजनों के मुताबिक वीरेन्द्र फर्नीचर का कारीगर था और आरोपी रवि भी उसके साथ ही काम करता था। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पहले से जेल में, अब हत्या का केस आजाद नगर पुलिस ने आरोपी रवि को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब युवक की मौत के बाद केस को हत्या में परिवर्तित कर आगे की जांच की जा रही है।



Source link