Last Updated:
RCB vs CSK IPL 2026 Jamie Overton: सोशल मीडिया पर जेमी ओवरटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ओवरटन आउट होने के बाद गुस्सा गए और हेलमेट जमीन पर फेंक मारा. ओवरटन ने मैच में 16 गेंद में 37 रन बनाए. मगर वह हार का फासला ही कम कर पाए, टीम को जीत नहीं दिला पाए.
जैमी ओवरटन ने गुस्से में हेलमेट फेंक दिया
चेन्नई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. पांच बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में आखिरी पोजिशन पर है. बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीएसके 43 रन से हार गई. लक्ष्य 251 था जबकि येलो आर्मी 207 रन ही बना पाई. टॉप ऑर्डर के बिखरने के बावजूद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने 16 गेंद में 37 रन की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. आउट होने के बाद वह इतने गुस्से में थे कि डगआउट जाकर अपना हेलमेट निकालकर जमीन में फेंक दिया.
251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने संजू सैमसन (9), आयुष म्हात्रे (1) और रुतुराज गायकवाड़ (7) को सिर्फ तीन ओवर के भीतर-भीतर 30 रन पर गंवा दिया था. इसके बाद सरफराज खान ने 24 गेंद में अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन क्रुणाल पंड्या (2/36) ने उन्हें निपटा दिया. आठवें नंबर पर आए जेमी ओवरटन ने प्रशांत वीर (43) के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की, बाद में इसे भुवनेश्वर कुमार (3/41) ने तोड़ दिया.
इसके बाद ओवरटन ने अंशुल कंबोज के साथ मोर्चा संभाला और अपने आक्रामक शॉट्स जारी रखे, लेकिन अंततः सुयश शर्मा के हाथों आउट हो गए, लॉन्ग-ऑफ पर मुस्तैद जैकब बेथेल ने ये कैच पूरा किया. उनका विकेट गिरने से सीएसके की हार लगभग तय हो गई और ओवरटन ने बाउंड्री लाइन पार करने के बाद अपना हेलमेट पटक दिया. ऊपर वीडियो में आप देख भी सकते हैं.