चंबल एक्सप्रेस की चपेट में व्यक्ति की दर्दनाक मौत: हरपालपुर में तेज रफ्तार ट्रेन से शरीर के टुकड़े बिखरे; नहीं हो सकी पहचान – Chhatarpur (MP) News

चंबल एक्सप्रेस की चपेट में व्यक्ति की दर्दनाक मौत:  हरपालपुर में तेज रफ्तार ट्रेन से शरीर के टुकड़े बिखरे; नहीं हो सकी पहचान – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के हरपालपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर चंबल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। मृतक का शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना दोपहर करीब 2 बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन से महोबा की ओर बरेंडा बुजुर्ग गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार चंबल एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति के शरीर के कई हिस्से अलग-अलग जगहों पर बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। महोबकंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, पोल संख्या 1216/3 के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से शव के टुकड़ों को एकत्रित किया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महोबा जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित हो सके।



Source link