चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास

चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास


होमखेलक्रिकेट

चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास

Last Updated:

इंटरनेशनल क्रिकेट से भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लेने के साल भर के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया. इसके पीछे की वजह का खुलासा उन्होंने खुद किया है. पूर्व स्पिनर ने बताया कि चेन्नई के साथ गया सीजन मानसिक तौर पर परेशान करने वाला था. ऐसा नहीं होता को एक सीजन और खेल सकते थे.

Zoom

चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन ने जैसे अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा वैसे ही आईपीएल को भी छोड़ने की घोषणा की. अब उन्होंने इसको लेकर बात की है बताया कि किस वजह से उनको टूर्नामेंट के सफर पर विराम लगाना पड़ा. दिग्गज स्पिनर आईपीएल 2026 में अपनी कमेंट्री से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. अगर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका “मानसिक रूप से परेशान करने वाला” सीजन नहीं होता तो वे मैदान पर अपनी जादूगरी से फैंस का दिल जीतते रहते.

अश्विन ने दिसंबर 2024 में अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था और इसी दौरे पर बीच सीरीज में अश्विन ने क्रिकेट के सारे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में सीएसके के लिए खेलना जारी रखा. आईपीएल 2025 सीएसके के लिए भूलने लायक सीजन रहा, जहां टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और अंक तालिका में सबसे नीचे रही.

रविचंद्रन अश्विन

अश्विन के लिए भी यह सीजन खास नहीं रहा. उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 9.12 रहा. अब अश्विन ने खुलासा किया है कि भावनात्मक रूप से उनके पास एक और सीजन खेलने की ताकत नहीं बची थी. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘अश की बात’ पर भावुक होकर कहा. “मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सीजन बिताया (आईपीएल 2025 में). व्यक्तिगत रूप से भी यह मेरे लिए निराशाजनक रहा. मैं एक और सीजन खेल सकता था, लेकिन भावनात्मक रूप से मेरे पास अब वह क्षमता नहीं थी. यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला और काफी दर्दनाक था. मैं उस दौर को याद नहीं करना चाहता,”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे संन्यास लेने से सीएसके को यह सोचने की परेशानी नहीं होती कि मुझे रिलीज करें या रिटेन. इसके अलावा उनके पास नीलामी के लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त थे (मेरे रिटायर होने से). जिससे वे अपनी टीम को मजबूत कर सकते थे,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link