आयुर्वेद में निर्गुंडी को एक बेहद प्रभावशाली औषधीय पौधा माना जाता है, जिसे अक्सर लोग जंगली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. पांच पत्तों वाला यह पौधा भारत के कई हिस्सों, खासकर विंध्य क्षेत्र में आसानी से मिल जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार, निर्गुंडी सिरदर्द, खांसी, बुखार, पेट की समस्या, लीवर से जुड़ी दिक्कतों और मासिक धर्म की अनियमितता में लाभकारी माना जाता है. इसके पत्तों, जड़ों और बीजों का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है, जैसे काढ़ा, लेप, चूर्ण और तेल. साइटिका, गठिया, त्वचा रोग और कान बहने जैसी समस्याओं में भी इसके उपयोग बताए गए हैं. हालांकि, किसी भी औषधीय पौधे का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही मात्रा और उपयोग से ही लाभ मिल सके.