ट्रैफिक चेकिंग में पकड़ी चोरी की बाइक: नंबर प्लेट पर चार की जगह तीन अंक थे, इससे पुलिस को हुआ शक; शराबी बोला- 20 हजार में खरीदी थी – Jabalpur News

ट्रैफिक चेकिंग में पकड़ी चोरी की बाइक:  नंबर प्लेट पर चार की जगह तीन अंक थे, इससे पुलिस को हुआ शक; शराबी बोला- 20 हजार में खरीदी थी – Jabalpur News




जबलपुर में रविवार रात एक अजीब मामला सामने आया, जहां ज्यादा नशा करना एक युवक को सीधे शराब दुकान से पुलिस लॉकअप तक ले गया। मामला छोटी लाइन चौराहा का है, जहां ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पकड़ी गई। रविवार रात करीब 10 बजे ट्रैफिक पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक शराब पीकर दुकान से बाहर निकला और उसकी बाइक नो पार्किंग में खड़ी मिली। पुलिस ने चालान काटने की बात कही तो युवक बिना बहस किए तुरंत चालान भरने को तैयार हो गया—यही बात पुलिस को खटक गई। आरक्षक को हुआ शक, टीआई के पास ले जाया गया मौके पर मौजूद आरक्षक वीरेंद्र को युवक की जल्दबाजी संदिग्ध लगी। वह उसे पकड़कर ट्रैफिक टीआई इंदिरा ठाकुर के पास ले गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय, निवासी गढ़ा बताया। उसने बताया कि उसने बाइक रामपुर क्षेत्र के राजेश नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपए में खरीदी थी, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। नंबर प्लेट में गड़बड़ी से खुला पूरा खेल जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि बाइक (MP20 MX 737) की नंबर प्लेट में गड़बड़ी है, जहां चार अंक होने चाहिए, वहां सिर्फ तीन अंक थे। इस पर पुलिस ने तुरंत वाहन की डिटेल निकाली तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन फर्जी है। चेसिस नंबर के आधार पर असली मालिक का पता चला, जिसने बताया कि बाइक दो साल पहले रामपुर से चोरी हुई थी और इसकी शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। बाइक जब्त, आरोपी गोरखपुर थाने के हवाले पुलिस ने मौके पर ही बाइक जब्त कर ली और आरोपी युवक को गोरखपुर थाना भेज दिया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर डीएसपी बीएन प्रजापति, टीआई इंदिरा ठाकुर, सूबेदार मनीष प्यासी और आरक्षक वीरेंद्र की टीम ने की।



Source link