तेज गर्मी के बीच विदिशा में स्कूल टाइम बदला: सुबह 7:30 से लगेंगी नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं, दोपहर 12 बजे छुट्टी होगी – Vidisha News

तेज गर्मी के बीच विदिशा में स्कूल टाइम बदला:  सुबह 7:30 से लगेंगी नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं, दोपहर 12 बजे छुट्टी होगी – Vidisha News




विदिशा जिले में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी. सिंह जाटव ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत, नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। शिक्षकीय और अन्य स्टाफ के लिए दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी और मूल्यांकन कार्य भी अपने तय समय पर ही किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील की है, साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया है।



Source link