धोनी को टीम में वापसी से पहले देना होगा टेस्ट, फिर मिलेगी खेलने की इजाजत- रिपोर्ट

धोनी को टीम में वापसी से पहले देना होगा टेस्ट, फिर मिलेगी खेलने की इजाजत- रिपोर्ट


होमखेलक्रिकेट

धोनी को टीम में वापसी से पहले देना होगा टेस्ट, फिर मिलेगी खेलने की इजाजत

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल रहे हैं. उनके वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.

Zoom

धोनी को टीम में वापसी से पहले देना होगा टेस्ट, फिर मिलेगी खेलने की इजाजत- रिपोर्ट

नई दिल्ली. मुश्किल दौर से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. टीम को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने के लिए तैयार हो रहे हैं.  ये विकेटकीपर बल्लेबाज अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देने वाला है. धोनी इस आईपीएल सीजन में अभी तक नहीं खेले हैं क्योंकि टूर्नामेंट से पहले उन्हें पैर में चोट लग गई थी. सीएसके ने अपने पहले तीन मैच भी हार दिए हैं.

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, फिटनेस टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा कि धोनी कब वापसी करेंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा तो धोनी इस शनिवार चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके के अगले मैच में खेल सकते हैं. धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है. सीएसके टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और 44 साल के धोनी को जल्दबाजी में मैदान पर नहीं उतारना चाहती.

धोनी टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर रहे हैं

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके का आईपीएल 2026 में बेहद खराब शुरुआत रही है. टीम राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार चुकी है. टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है. इस सीजन में अब तक तीन ऐसी टीमें हैं जिन्होंने एक भी मैच नहीं जीता है, सीएसके उनमें से एक है. आईपीएल करियर के अंतिम दौर में पांच बार खिताब जीत चुके कप्तान धोनी के इस सीजन के बाद संन्यास लेने की उम्मीद जताई जा रही है.

सीएसके के लिए धोनी ही नहीं बल्कि डेवाल्ड ब्रेविस भी सीजन की शुरुआत में चोटिल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ब्रेविस को ट्रेनिंग के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था. इसके कारण वह शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाए. रविवार को सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उम्मीद जताई कि प्रतिभाशाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल सकते हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link