प्रभावित लोग आज घेरेंगे हाउसिंग बोर्ड का दफ्तर – Ujjain News

प्रभावित लोग आज घेरेंगे हाउसिंग बोर्ड का दफ्तर – Ujjain News



एमआर-4 चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले ढांचा भवन क्षेत्र के रहवासी आज मप्र हाउसिंग बोर्ड कार्यालय घेरेंगे। प्लॉट और मकान खरीदी के प्रमाण प्रस्तुत करते हुए वे ​अधिकारियों से सवाल जवाब करेंगे। ढांचा भवन विश्व बैंक कॉलोनी के रहवासियों ने तैयारी कर ली है। कॉलोनी के रहवासी सावन कुशवाह ने बताया कि शासकीय संस्था द्वारा बसाई गई कॉलोनी में मकान व प्लॉट खरीदे हैं। सारे दस्तावेज हमारे पास है। बावजूद इसके अफसर पास की खाली पड़ी सरकारी जमीन में सड़क बनाने के बजाय हमारे मकान तोड़कर हमें बेघर करने पर आमादा हो रहे हैं। कुशवाह ने बताया अधिकृत कॉलोनी चौड़ीकरण से क्यों प्रभावित हो रही है। इसी का जवाब पूछने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय जाएंगे।



Source link