बाइक से गिरी महिला, सिर में चोट लगने से मौत: मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं, नीमच में डॉग बचाने की कोशिश में हादसा – Neemuch News

बाइक से गिरी महिला, सिर में चोट लगने से मौत:  मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं, नीमच में डॉग बचाने की कोशिश में हादसा – Neemuch News




नीमच सिटी के पास मुडला गांव में सोमवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। मालखेड़ा की रहने वाली नोजी बाई (45 साल) अपने बेटे करण के साथ बाइक पर सवार होकर मांगरोल चक जा रही थीं। वे परिवार के एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही उनकी बाइक मुडला के पास पहुंची, अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी नोजी बाई सीधे सड़क पर जा गिरीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से नोजी बाई की हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने मदद की और उन्हें जैतपुरा फंटे तक लाया गया, जहां से 108 एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच मृतका के दो बेटे हैं और इस खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा है। नीमच सिटी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। नोजी बाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है, जो मंगलवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।



Source link