Last Updated:
IPL 2026 KKR vs PBKS Match highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए हैं. मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर था, लेकिन पहली पारी के शुरुआत में बारिश ने खलल डाल दी थी.
पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच मैच हुआ रद्द
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स और और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहली पारी के सिर्फ 3.4 ओवर का ही खेल हो पाया था कि बारिश ने खलल डाल दी. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है. ये लगातार दूसरे सीजन में पंजाब और केकेआर का मैच ईडन गार्डन्स में बारिश के कारण रद्द हुआ है. पिछले सीजन में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं हो पाया था.
मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य राहणे ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बल्लेबाजी में केकेआर की शुरुआत बहुत ही खराब रही. ओपनर बल्लेबाज फिन एलन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. पारी के दूसरे ओवर में ही केकेआर ने कैमरून ग्रीन का विकेट गंवा दिया. ग्रीन सिर्फ 4 रन ही बना पाए. बारिश के कारण खेल रुकने तक केकेआर के लिए रहाणे 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे थे.
5-5 ओवरों का भी नहीं हो सका मुकाबला
बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से कट ऑफ टाइम से पहले मैच को रद्द करने का फैसला कर लिया गया. मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 11 बजकर 14 मिनट का था, लेकिन उस समय तक मैदान को पूरी तरह से सुखा पाना ग्राउंड स्टाफ के लिए संभव नहीं था. ऐसे में अंपायर ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच को खत्म करने का फैसला किया. यही कारण है कि दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवरों का भी खेल नहीं हो पाया.
पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंची पंजाब
केकेआर के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के कारण पंजाब को 1 अंक हासिल हुआ. इस तरह पंजाब के अब तीन मैचों में कुल 5 अंक हो गए हैं. पंजाब ने अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल कर चार अंक जुटाए थे. इस तरह पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर की टीम का बिना कोई मैच जीता पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें