बालाघाट में पति, सास, ननद गिरफ्तार: मायके से पैसे लाने के लिए करते थे प्रताड़ित, महिला ने सुसाइड किया था – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में पति, सास, ननद गिरफ्तार:  मायके से पैसे लाने के लिए करते थे प्रताड़ित, महिला ने सुसाइड किया था – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में विवाहिता तरुणा वराड़े की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना 11 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 (पंप हाउस गली) में हुई थी। 34 साल की तरुणा वराड़े ने अपने बेडरूम में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप तरुणा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 साल पहले छिंदवाड़ा के रहने वाले नवनीत से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे चैन से जीने नहीं दे रहे थे। तरुणा के पिता का आरोप था कि उनकी बेटी ने तंग आकर ही यह कदम उठाया है। जांच में खुली पोल: पैसों के लिए करते थे तंग पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि तरुणा का पति बेरोजगार था। पति, सास और ननद मिलकर तरुणा पर दबाव बनाते थे कि वह घर के खर्चों के लिए अपने मायके से पैसे लेकर आए। उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने हार मानकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने की गिरफ्तारी पति: नवनीत वराड़े (40 साल)। सास: शिमला वराड़े (65 साल)। ननद: मोनिका बंशीचंद्र (39 साल)।



Source link