बुरहानपुर में एक झटके में बर्बाद हुई खेती, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी,करोड़ों का नुकसान

बुरहानपुर में एक झटके में बर्बाद हुई खेती, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी,करोड़ों का नुकसान


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में तेज आंधी, तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे 500 से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं और करोड़ों का नुकसान हुआ है. किसानों का कहना है कि उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन खराब मौसम ने सब खत्म कर दिया.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान सबसे अधिक केले की फसल लगाते हैं और इन दिनों तेज हवा, आंधी, तूफान और बारिश के कारण किसानों की फसल खऱाब हो गई है. इससे बुरहानपुर जिले के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के किसान प्रभावित हुए हैं. किसानों का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.

लोकल 18 की टीम ने जब किसान चरण सोलंकी से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने बैंकों से कर्जा लेकर फसले लगाई थी, लेकिन तेज हवा आंधी तूफान से हमारी फसलें खराब हो गईं. वहीं किसान मुकेश बुनगाल का कहना है कि बुरहानपुर जिले में तेज हवा आंधी तूफान और बारिश के  कारण किसानों की केला और मक्के की फसल तबाह हो गई है, जिससे किसानों का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. बुरहानपुर जिले के करीब 500 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं. इनका करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. अब किसान जिला प्रशासन से सर्वे शुरू होकर तुरंत मुआवजा मिले इसकी मांग कर रहे हैं.

इन गांव में हुआ हैं नुकसान 
बुरहानपुर जिले के करीब एक दर्जन गांवों में किसानों की केला और मक्के की फसल को नुकसान हुआ है. जिसमें शाहपुर, अंबाडा, खामनी, भोलाना, दरियापुर, सिरपुर, पातोंडा, नेपानगर, दापोरा, चापोरा सहित आसपास के क्षेत्र में नुकसान हुआ.

फसल बीमा की रखी मांग 
किसान कैलाश का कहना है कि फसल बीमा लागू होना चाहिए.केला फसल बीमा यदि लागू होता है तो किसानों का जो हर साल नुकसान होता है. उसमें किसानों को राहत मिलेगी. सीमावर्ती महाराष्ट्र जिले में यह फसल बीमा लागू है. मध्य प्रदेश सरकार को भी इस फसल बीमा को लागू करना चाहिए.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link