भाजपा स्थापना दिवस पर रानीताल कार्यालय में कार्यक्रम: मंत्री राकेश सिंह ने कहा, यह पार्टी के लिए पर्व जैसा अवसर – Jabalpur News

भाजपा स्थापना दिवस पर रानीताल कार्यालय में कार्यक्रम:  मंत्री राकेश सिंह ने कहा, यह पार्टी के लिए पर्व जैसा अवसर – Jabalpur News




जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को रानीताल स्टेडियम स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस भाजपा के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि देशभर में कार्यकर्ताओं ने इसे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया। राकेश सिंह ने कहा कि यह दिन उन संस्थापकों और पुरोधाओं को याद करने का अवसर है, जिन्होंने भारतीय जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा में अपना योगदान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अनुशासन ही संगठन की ताकत है, जिसके बल पर भाजपा ने कठिन परिस्थितियों में भी खुद को मजबूत किया है। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पाण्डेय, विधायक ईश्वरदास रोहाणी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे और नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित कई नेता मौजूद रहे।



Source link