भोपाल का ट्रैफिक सिस्टम चरमराया: बायपास बंद, शहर में घुसे हजारों ट्रक; वीआईपी रोड और केबल स्टे ब्रिज पर बढ़ा लोड – Bhopal News

भोपाल का ट्रैफिक सिस्टम चरमराया:  बायपास बंद, शहर में घुसे हजारों ट्रक; वीआईपी रोड और केबल स्टे ब्रिज पर बढ़ा लोड – Bhopal News




भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों अचानक बढ़े दबाव से जूझ रही है। सूखी सेवनिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बायपास बंद होने के बाद भारी वाहनों का रुख शहर के भीतर की ओर हो गया है। इसका सीधा असर वीआईपी रोड और केबल स्टे ब्रिज पर दिख रहा है, जहां लगातार दबाव से संरचनात्मक जोखिम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रात 11 से सुबह 4 बजे तक जाम का पहरा पिछले एक हफ्ते से शहर में रात होते ही ट्रैफिक बेकाबू हो रहा है। रात 11 बजे के बाद भारी वाहनों की एंट्री बढ़ते ही पॉलिटेक्निक चौराहा से वीआईपी रोड की ओर जाने वाली सड़क जाम हो जाती है।
यह जाम केबल स्टे ब्रिज पार करते हुए बिहार सभा तक पहुंच जाता है और हालात तड़के 4 बजे तक जस के तस बने रहते हैं। लालघाटी से कमला पार्क तक रेंगता ट्रैफिक लालघाटी से आने वाले भारी वाहनों ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। खानू गांव से लेकर कमला पार्क तक लंबा जाम लग रहा है। प्रमुख सिग्नलों पर लोगों को कई-कई मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
दिन में भी असर: सड़कें टूटने लगीं, रफ्तार थमी हालांकि भारी वाहनों की आवाजाही रात में ज्यादा है, लेकिन उसका असर पूरे दिन दिख रहा है। शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रक-ट्रेलरों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है और सड़कों की हालत भी तेजी से बिगड़ने लगी है।
केबल स्टे ब्रिज पर ‘रेड अलर्ट’ विशेषज्ञों का कहना है कि केबल स्टे ब्रिज को इस तरह के लगातार भारी लोड के लिए डिजाइन नहीं किया गया था। स्ट्रक्चर इंजीनियरों के मुताबिक, लगातार दबाव से ब्रिज के केबल और डेक पर असर पड़ सकता है। यदि समय रहते ट्रैफिक को डायवर्ट या नियंत्रित नहीं किया गया, तो लंबे समय में बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।



Source link