रातभर मौत के आगोश में सोती रही मासूम, सुबह फुंफकार से खुली नींद, तकिया हटाते ही…

रातभर मौत के आगोश में सोती रही मासूम, सुबह फुंफकार से खुली नींद, तकिया हटाते ही…


Last Updated:

Snake Under Pillow: सागर के ग्राम बड़कुआ में एक बच्ची के तकिए के नीचे जहरीली कोबरा नागिन मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह 4 बजे नींद खुलने पर बच्ची ने जैसे ही तकिया हटाया, सामने खतरनाक नागिन को देखकर चीख पड़ी. मां-बेटी तुरंत कमरे से बाहर भागीं और अपनी जान बचाई. यह घटना बताती है कि गर्मी में सांप घरों में घुस सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है. गनीमत रही कि इस हादसे में बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ी त्रासदी टल गई.

Zoom

तकिए के नींचे फोंफ काट रही थी मौत

Cobra Under Pillow: सागर जिले के ग्राम बड़कुआ में जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ गहरी नींद में सो रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके सिरहाने ही मौत बैठी है. सुबह करीब 4 बजे अचानक उसे अपने तकिए के पास कुछ हलचल महसूस हुई… और यहीं से शुरू हुई एक डरावनी कहानी.

तकिया हटाया और सामने थी नागिन
जैसे ही बच्ची की नींद खुली, उसने धीरे से अपना तकिया हटाया. अगले ही पल जो उसने देखा, उससे उसकी चीख निकल गई. तकिए के नीचे एक जहरीली कोबरा नागिन कुंडली मारकर बैठी थी. फन फैलाए वो वहीं शांत बैठी थी, मानो किसी भी पल हमला कर सकती हो.

जान बचाकर भागीं मां-बेटी
बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां भी घबरा गई. दोनों ने बिना एक सेकंड गंवाए कमरे से बाहर भागकर जान बचाई. घर में हड़कंप मच गया. परिवार के लोग भी जाग गए और सभी डर के साए में आ गए.

फ्रिज के पीछे छिप गई नागिन
इस बीच नागिन धीरे-धीरे बिस्तर से उतरकर रसोई की ओर चली गई और वहां रखे फ्रिज के पीछे जाकर छिप गई. घर के लोगों की सांसें अटक गईं क्योंकि अब सांप कहीं भी हो सकता था.

बाल-बाल बची जान
सबसे हैरानी की बात यह रही कि इतनी खतरनाक स्थिति के बावजूद बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ. लोग यही कह रहे हैं “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय.” अगर जरा सी भी चूक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. गांवों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, खासकर गर्मी के मौसम में जब सांप ठंडी जगह तलाशते हैं. ऐसे में घरों में साफ-सफाई रखना, बिस्तर झाड़कर सोना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link