सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी से ध्वस्त कर दिया रिकॉर्ड

सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी से ध्वस्त कर दिया रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी से ध्वस्त कर दिया रिकॉर्ड

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ 30 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे यहां से सरफराज ने स्कोर को बिना विकेट गंवाए 77 तक पहुंचाया. इस दौरान सिर्फ 19 गेंद का सामना किया. उनकी इस पारी के साथ आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड भी बना. वह आईपीएल में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पहले छह ओवरों के भीतर अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.

Zoom

सरफराज खान ने आईपीएल के पावरप्ले में फिफ्टी जमाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने 250 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद विरोधी टीम को 19.4 ओवर में 207 रन पर ढेर कर दिया. चेन्नई की टीम भले ही मैच हार गई लेकिन सरफराज खान ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. उन्होंने पावरप्ले में नंबर चार पर खेलते हुए फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का कमाल कर दिया.

सरफराज खान को चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी रास आता है. साल 2015 में उन्होंने 45 रन की नाबाद पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 200/7 के स्कोर तक पहुंचाया था. बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था. 11 साल बाद सरफराज एक बार फिर इसी मैदान पर लौटे और आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया,. इस बार यह पारी RCB के खिलाफ खेल डाली.

सरफराज ने बचाई चेन्नई की लाज

RCB के आईपीएल इतिहास के रिकॉर्ड 250/3 के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत लड़खड़ाती रही. उनके टॉप तीन बल्लेबाज संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे मिलकर सिर्फ 17 रन ही बना सके. ऐसे में सरफराज ने जिम्मेदारी संभाली और 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ दिया.

सरफराज ने आईपीएल में रचा इतिहास

CSK ने 30/3 से 77/3 तक का सफर सिर्फ 19 गेंद में तय किया, जिसमें सरफराज की पारी अहम रही. उनकी इस पारी के साथ आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड भी बना. वह आईपीएल में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पहले छह ओवरों के भीतर अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. RCB के खिलाफ सरफराज का यह दूसरा आईपीएल अर्धशतक था. इससे पहले उन्होंने 6 अप्रैल 2019 को पंजाब किंग्स के लिए अपना पहला अर्धशतक लगाया था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2,556 दिन बाद 5 अप्रैल 2026 को अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ वह दो आईपीएल अर्धशतकों के बीच सबसे ज्यादा समय लेने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए.

टिम डेविड, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250/3 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. पडिक्कल (50) और फिल सॉल्ट (46) ने मजबूत शुरुआत दी, जिसके बाद पाटीदार (48*) और डेविड (70*) ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. पडिक्कल ने पारी को संभालते हुए 15वें ओवर तक RCB को 150 के पार पहुंचाया. आखिरी पांच ओवरों में मेजबान टीम ने 97 रन बनाए, जिसमें डेविड और पाटीदार ने नाबाद 99 रन की साझेदारी की. डेथ ओवर्स में CSK के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए और RCB ने चिन्नास्वामी में दबदबा कायम रखा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link