सीधी में मोबाइल छीनने वाले 2 लड़के गिरफ्तार: 4 फोन और 2 बाइक मिली, दो आरोपी अब भी फरार – Sidhi News

सीधी में मोबाइल छीनने वाले 2 लड़के गिरफ्तार:  4 फोन और 2 बाइक मिली, दो आरोपी अब भी फरार – Sidhi News




सीधी पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो लड़कों को पकड़ा है। ये दोनों बाइक पर आकर चलते-फिरते लोगों के हाथ से मोबाइल झपट लेते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 4 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस ने जमोड़ी इलाके के रहने वाले विष्णु उर्फ रितेश (21 साल) और अतुल सिंह चौहान (21 साल) को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन्होंने शहर में मोबाइल छीनने की कई वारदातें करना कबूल किया है। इनके पास से मिले मोबाइल और बाइकों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। कैसे हुई कार्रवाई? शहर में मोबाइल झपटमारी की शिकायतें मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय और उनकी टीम ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और साइबर सेल की मदद ली। सुराग मिलने पर घेराबंदी कर इन दोनों को दबोच लिया गया। दो साथी अब भी फरार पुलिस के मुताबिक इस काम में दो और लड़के शामिल हैं जो फिलहाल भाग निकले हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं और दावा है कि उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।



Source link