Sarkari Naukri, Jobs in MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस ने युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है. पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ने कॉन्स्टेबल (बैंड) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 679 पद भरे जाएंगे. यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है.ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 19 अप्रैल 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कितने पद हैं और किसके लिए आरक्षित?
कुल 679 पदों का आरक्षण इस प्रकार है:
– सामान्य: 458 पद
– होमगार्ड: 92 पद
– पूर्व सैनिक: 59 पद
आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों कीउम्र 19 अप्रैल 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष
– सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य: अधिकतम 33 वर्ष
– एससी/एसटी/ओबीसी: अधिकतम 38 वर्ष
– सरकारी कर्मचारी/होमगार्ड:38 वर्ष
– पूर्व सैनिक: सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी
शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए सामान्य/एससी/ओबीसी वर्ग का 12वीं पास होना चाहिए वहीं एसटी वर्ग का 8वीं पास होना चाहिए.
शारीरिक मापदंड
– सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 81-86 सेमी
– एससी/एसटी: ऊंचाई 165 सेमी, सीना 79-84 सेमी
– गोरखा/अन्य: ऊंचाई 158 सेमी
– दृष्टि: एक आंख 6/9 और दूसरी आंख 6/12 होनी चाहिए.
सेलेक्शन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन तीन चरणों में होगा:
1. स्किल टेस्ट (क्वालिफाइंग)
2. बैंड प्लेइंग टेस्ट (75 अंक)
3. इंटरव्यू (25 अंक)
बैंड टेस्ट में सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST के लिए 40% अंक लाना जरूरी है.
वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 तक का वेतनमान मिलेगा. प्रशिक्षण के दौरान पहले साल 70% स्टाइपेंड, दूसरे साल 80% स्टाइपेंड और तीसरे साल 90% स्टाइपेंड मिलेगा.
आवेदन शुल्क
– सामान्य: 500
– एससी/एसटी/ओबीसी: ₹250
– पोर्टल शुल्क: ₹150+GST
आवेदन कैसे करें?
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होगा. आसान स्टेप्स इस प्रकार हैं:
1. mponline.gov.in पर जाएं.
2. MP Police Constable Band Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क जमा करें.
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
जो युवा बैंड बजाने में निपुण हैं और पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. आवेदन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2026 है इसलिए समय रहते फॉर्म भर लें.