Last Updated:
Gold Silver Price Today: देशभर में इजराइल-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी के भाव आज फिर बदले हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव शुरुआती तौर पर ₹300 रुपए ऊपर सस्ता हुआ है. वहीं चांदी ₹400 सस्ती हुई है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइये.
सोने-चांदी की कीमतों में रोज हो रहा बदलाव. (प्रतीकात्मक)
Gold-Silver Price 6 March: देश और दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने-चांदी के दामों में भी खूब बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब सोने-चांदी के बाजारों में कई दिनों की गिरावट के बाद अब फिर बदलाव दिख रहा है. जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹300 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹400 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज सोमवार (6 अप्रैल) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 149,690 रुपए/10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 232,950 रुपए/1 किलो
इजराइल-ईरान युद्ध से सोना-चांदी कमजोर
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में भारी गिरावट का दौर जारी है. जिसके पीछे इजराइल और ईरान के बीच युद्ध है. जिसने पूरा मार्केट बदल दिया है. जिसके बाद सोना लगातार बड़ी बढ़त के साथ कभी महंगा तो कभी सस्ता हो रहा है. इसी बीच आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं.
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 149,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 233,470 रुपए प्रति 1 किलो
हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें