Last Updated:
Shah Rukh Khan Venky Mysore viral video: केकेआर के मालिक शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम के सीईओ वैंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो पंजाब किंग्स और केकेआर के मुकाबले का है, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान आईपीएल 2026 में केकेआर के प्रदर्शन से नाखुश है और इसी बारे में वह वैंकी मैसूर से बात कर रहे हैं.
शाहरुख खान केकेआर के प्रदर्शन से है नाखुश?
नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए IPL 2026 सीजन की शुरुआत काफी खराब रही है. तीन बार की चैंपियन रही इस टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं. सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम ने सस्ते में ही फिन एलन और कैमरून ग्रीन के विकेट खो दिए. हालांकि, बारिश 3.4 ओवर के खेल के बाद बारिश ने दस्तक दे दी और लंबे इंतजार के बाद मैच को अंत में रद्द करना पड़ा, जिससे केकेआर का अंकतालिका में खाता खुला. केकेआर और पंजाब के बीच एक-एक अंक बंटे. यह मुकाबला देखने केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे थी, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
केकेआर के प्रदर्शन से नाखुश शाहरुख?
बारिश के चलते रुके खेल के दौरान कैमरों ने शाहरुख खान को वेंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत करते हुए कैद किया. तस्वीरों में शाहरुख काफी सीरियस दिख रहे थे और हाथ के इशारों से अपनी बात समझा रहे थे, जबकि वेंकी मैसूर उनकी बातों पर सिर हिला रहे थे. उनके इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शाहरुख टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर वैंकी मैसूर से बातचीत कर रहे थे. बता दें कि आईपीएल 2026 में यह पहला मौका था, जब शाहरुख अपनी टीम का मैच देखने पहुंचे. उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं.