MP ka Mausam News. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4 दिन यानी 9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा. दरअसल एक नया सिस्टम एक्टिव होने और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से आज सोमवार को भारी हलचल देखने को मिलेगी.
जिसका असर ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर दिखेगा. ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में जिलों में आंधी-बारिश होने के आसार हैं.
पिछले 48 घंटे इस तरह रहा MP का मौसम
ओलावृष्टि और तूफानी रफ्तार बीते 48 घंटों में प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई. जबकि 14 जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई है. बीते दिन रविवार को भिंड के आलमपुर सहित एक दर्जन गांवों में ओले गिरने से खेत सफेद चादर से ढक गए. जबकि सड़कों पर चलने वाले वाहनों और बिजली के खंभों के लिए तेज हवाएं मुसीबत बन गईं. जबलपुर में सबसे ज्यादा 59 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं. इसके अलावा सागर में 54 किमी/घंटा और बड़वानी में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चली.
कल यानी 7 अप्रैल से नया ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वर्तमान में सिस्टम की सक्रियता के साथ-साथ कल 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी.
आज इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट.
7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर.
8 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली.
9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 33.4°C
इंदौर में 32.8°C
जबलपुर में 34.5°C
ग्वालियर में 33.0°C
उज्जैन में 33.0°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 19.7°C
इंदौर में 20.0°C
जबलपुर में 20.6°C
ग्वालियर में 19.1°C
उज्जैन में 17.7°C