Renault Duster Vs Honda Elevate: किस SUV को खरीदने में ज्यादा फायदा? जानिए

Renault Duster Vs Honda Elevate: किस SUV को खरीदने में ज्यादा फायदा? जानिए


Renault Duster Vs Honda Elevate: रेनो डस्टर को लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसे फिलहाल दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है. आने वाले दिनों में दिवाली के आस-पास इसे Hybrid इंजन भी मिल जाएगा. मार्केट में इसका मुकाबले कई SUVs से होने वाला है. इसमें Honda Elevate भी एक बड़ा नाम है.

कीमत की बात करें, तो रेनो डस्टर की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट ₹18.69 लाख तक जाती है. वहीं, होंडा एलिवेट की शुरुआत ₹11.60 लाख से होती है और टॉप वेरिएंट लगभग ₹16.67 लाख तक जाता है. डस्टर बेस वेरिएंट में सस्ती है, लेकिन टॉप स्पेक में महंगी हो जाती है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों में किस SUV को ज्यादा दमदार माना जा सकता है.

डिजाइन और इंटीरियर

डस्टर का डिज़ाइन मस्कुलर और ऑफ-रोडर स्टाइल का है. बोल्ड ग्रिल, LED लाइट्स, 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस और मजबूत रोड प्रेजेंस. ये एडवेंचरस लुक देती है. एलिवेट का डिज़ाइन स्लीक, प्रीमियम और सिटी-सुविटेबल है. स्मूथ लाइन्स, आकर्षक प्रोफाइल और 220 mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ डस्टर रफ टेरेन के लिए बेहतर है, जबकि एलिवेट फैमिली यूज के लिए स्टाइलिश है.

डस्टर का इंटीरियर मॉडर्न है. इसे डुअल स्क्रीन (10.1-इंच टचस्क्रीन + 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और बड़े बूट स्पेस (518 लीटर) के साथ अच्छा स्पेस मिलता है. वहीं, एलिवेट का केबिन प्रीमियम फील वाला है. स्पेशियस और आरामदायक होने के साथ इसे अच्छी क्वालिटी के मटेरियल, सनरूफ और 458 लीटर बूट मिलता है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और क्लाइमेट कंट्रोल हैं. डस्टर में गूगल इंटीग्रेशन, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग और ज्यादा ड्राइव मोड्स मिलते हैं. एलिवेट में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस), वेंटिलेटेड सीट्स और लेन वॉच कैमरा जैसे फीचर्स मजबूत हैं.

डस्टर फीचर-पैक्ड लगती है, लेकिन एलिवेट का ADAS ज्यादा एडवांस्ड है. दोनों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. डस्टर में फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं. एलिवेट ने JNCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है और इसमें Honda Sensing ADAS बेहतर सुरक्षा देता है. दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन एलिवेट की क्रैश सेफ्टी टेस्टेड साबित है. उम्मीद है कि डस्टर को भी क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार मिलेंगे.

इंजन और माइलेज

जैसा कि आपको पहले बताया, डस्टर में कई इंजन ऑप्शन: 1.0L टर्बो (100 PS, 160 Nm, MT), 1.3L टर्बो (163 PS, 280 Nm, MT/DCT) और हाइब्रिड वेरिएंट हैं. ये पावरफुल है, खासकर 1.3L में जोरदार परफॉर्मेंस है. इसका ARAI माइलेज 17.75-18.45 kmpl तक है. एलिवेट में सिर्फ 1.5L NA पेट्रोल (121 PS, 145 Nm) इंजन मिलेगा, जो MT या CVT के साथ खरीदा जा सकता है. इसका क्लेम्ड माइलेज 16.92 kmpl के आस-पास है. डस्टर ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज देती है, जबकि एलिवेट ड्राइविंग में आसान और शांत है.



Source link