इंदौर में भागीरथपुरा को लेकर फिर हंगामा, नगर निगम में लहराए गए पोस्टार, बाउंसर ने छीनकर फाड़े
Indore Nagar Nigam News: इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. भागीरथपुरा क्षेत्र के रहवासी और कांग्रेसी नेता दर्शक दीर्घा में पोस्टर लेकर पहुंच गए और चलते सदन के बीच पोस्टर लहराने लगे. इस दौरान महापौर मुर्दाबाद के नारे भी जोर-जोर से लगाए गए, जिससे सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित हो गई. हंगामे को बढ़ता देख मौके पर मौजूद बाउंसरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों से पोस्टर जब्त कर लिए और उन्हें दर्शक दीर्घा से बाहर निकाल दिया. इस पूरे घटनाक्रम से सदन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं, महापौर ने इस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्टर दिखाने वालों को कांग्रेसी गुंडे करार दिया.