इंदौर में रणजीत सरकार के लिए फूल बंगला तैयार, महाअभिषेक के बाद भव्य भंडारा, इस बार बदली व्

इंदौर में रणजीत सरकार के लिए फूल बंगला तैयार, महाअभिषेक के बाद भव्य भंडारा, इस बार बदली व्


Last Updated:

Indore News: मंदिर के पुजारी पंडित दिपेश व्यास ने लोकल 18 को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हनुमान जयंती के बाद आने वाले पहले मंगलवार को रणजीत हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन किया जाता है. लेकिन, इस बार भंडारे और एंट्री में थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि भक्तों को दिक्कत न हो…

Indore News: इंदौर की आस्था का केंद्र रणजीत हनुमान मंदिर में आज का दिन विशेष है. भगवान रंजीत के लिए फूलों का महल तैयार किया जा रहा है. दिन में विशेष अभिषेक और आरती के बाद चलित भंडारे का आयोजन होगा. आज के आयोजन में  80000 से 1 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया गया है.

मंदिर के पुजारी पंडित दिपेश व्यास ने लोकल 18 को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हनुमान जयंती के बाद आने वाले पहले मंगलवार को रणजीत हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन किया जाता है. पूरा गर्भगृह जिसे बंगला कहा जाता है, उसे फूलों‌ से सजाया गया है. पहले बाबा का महाअभिषेक किया जाएगा. उसके बाद शाम 6:30 बजे भगवान की आरती होगी.

एंट्री में परिवर्तन किया गया
इसके बाद रणजीत सरकार को 56 भोग प्रसादी चढ़ाई जाएगी. शाम 7 बजे बाद से चलित भंडारा रखा गया है. भीड़ को देखते हुए इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है, जो मुख्य गेट पहले श्रद्धालुओं के लिए बंद था और पार्किंग से जाने की व्यवस्था की गई थी, उसके बजाए मुख्य द्वार से भक्तों की एंट्री रखी गई है. यहीं से भक्त अंदर जाते हुए बाबा रणजीत सरकार के दर्शन कर बड़ी पार्किंग में चलित भंडारे तक पहुंच जाएंगे. यहां पंक्ति में खड़े होकर उन्हें प्रसादी वितरित की जाएगी.

भंडारे की व्यवस्था में भी परिवर्तन
राणजीत सरकार के भंडारे के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. पहले प्रसादी खाने के लिए बैठने की व्यवस्था होती थी, लेकिन इसके चलते भक्तों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, जिसे देखते हुए पूरी व्यवस्था को बदल गया है. अब चलते-चलते ही भक्त प्रसादी ग्रहण कर सकते हैं. इससे समय की काफी बचत होगी.

चलित भंडारा, घर भी ला सकेंगे प्रसाद
इस बार चलित भंडारा की व्यवस्था की गइ्र है. 80 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा है. प्रसाद में पूड़ी, नुक्ती, भजिए और रामभाजी तैयार की जा रही है. खास बात ये कि पैकेट में भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी. भक्त इस प्रसाद को अपने साथ घर भी ले जा सकेंगे. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link