ऐशबाग, निशातपुरा-गौतम नगर में कल बिजली कटौती: भोपाल के 50 इलाकों में असर; शिव नगर-कौशल्या नगर में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

ऐशबाग, निशातपुरा-गौतम नगर में कल बिजली कटौती:  भोपाल के 50 इलाकों में असर; शिव नगर-कौशल्या नगर में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

भोपाल के करीब 50 इलाकों में बुधवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें गौतम नगर, पंचशील नगर, ऐशबाग, जनता क्वार्टर, कोलुआ गांव, खेजड़ा, कौशल्या नगर, निशातपुरा, आरिफ नगर, टीला जमालपुरा, शिव नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर

Source link