गैस की कमी से जनता परेशान, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, अब सीधे थाने से मिलेगी

गैस की कमी से जनता परेशान, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, अब सीधे थाने से मिलेगी


Last Updated:

Balaghat News: बालाघाट में गैस वितरण को लेकर हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर से गैस आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे सिलेंडर की कमी, लंबी कतारें और कई जगह विवाद की स्थिति पैदा हो गई.

Zoom

Balaghat Gas Crisis: बालाघाट में गैस बांटने को लेकर प्रशासन ने एक असामान्य लेकिन जरूरी कदम उठाया है. मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में चल रहे युद्ध के असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे शहर में सिलेंडर की कमी और वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें लगने लगी हैं. हालात इतने बिगड़ गए कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन गई, जिससे कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा है.

इन परिस्थितियों को देखते हुए बालाघाट पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को संभालने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब शहर में गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों के बजाय सीधे थाना कोतवाली परिसर से किया जा रहा है. पुलिस की निगरानी में हो रहा यह वितरण पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित माहौल में किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या झगड़े की स्थिति न बने.

गैस एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात
दरअसल, प्रशासन के सामने चुनौती यह थी कि शहर के हर गैस एजेंसी पर अलग-अलग पुलिस बल तैनात करना संभव नहीं था. ऐसे में कोतवाली थाने को ही एक केंद्रीकृत वितरण केंद्र में बदल दिया गया, जहां सीमित संख्या में लोगों को सही तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे न केवल भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिल रही है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी राहत मिल रही है.

हालांकि, यह व्यवस्था अस्थायी है और अभी यह साफ नहीं है कि इसे कितने समय तक लागू रखा जाएगा. फिलहाल, प्रशासन की प्राथमिकता शांति और सुव्यवस्था बनाए रखते हुए गैस आपूर्ति को सामान्य करना है. अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link