ग्वालियर में बजरंग दल ने मंगलवार को त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। छत्री मैदान, लश्कर में शाम 6 बजे हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने हाथ में त्रिशूल लेकर संकल्प लिया और नशा मुक्ति का भी प्रण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषभदेव आनंद महाराज उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय सिंह जादौन ने की, जबकि अवधेश तिवारी मुख्य अतिथि और विश्ववर्धन भट्ट, पप्पू वर्मा, नवल भदौरिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री जितेंद्र पवार ने कहा कि सभी हिंदू युवाओं को अपने शौर्य का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि हिंदू केवल शास्त्र में ही नहीं, बल्कि शस्त्र में भी विश्वास रखते हैं। पवार ने कहा कि हमारे देवी-देवताओं ने करुणा के साथ-साथ दुष्टों का दमन भी किया है, और उन्होंने प्रत्येक हिंदू को शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करने का संदेश दिया है। पवार ने आगे कहा कि बजरंग दल के युवा आज त्रिशूल धारण कर शस्त्र का संकल्प ले रहे हैं, साथ ही नशा मुक्ति का भी प्रण कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि युवा नशा मुक्त होकर बल उपासना करें और शक्ति से युक्त हों, जिससे देश की शक्ति बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश हमारा है क्योंकि हमने यहां जन्म लिया है, और किसी भी शास्त्र या स्थान पर यह देश हिंदुओं का बताया गया है। उन्होंने प्रशासन से भी कहा कि इस देश में कोई किसी का क्षेत्र नहीं है, यह पूरा देश हिंदुओं का है।
Source link