दमोह की कोतवाली पुलिस ने शहर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल और अन्य सामान भी जब्त किया है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस को खबर मिली कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक युवक आईपीएल का सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और आरोपी दीपक अहिरवार को दबोच लिया। मोबाइल में मिली सट्टेबाजी की आईडी पुलिस ने जब आरोपी के मोबाइल की जांच की, तो उसमें क्रोम ब्राउज़र पर ‘IPL CRIKET ID KHELO 7.COM’ नाम की एक सट्टा आईडी खुली मिली। इस आईडी में सट्टेबाजी के लिए कॉइन और बैलेंस भी मौजूद था। पुलिस ने मौके से मोबाइल के साथ-साथ सट्टा पर्ची और पेन भी बरामद किया है। सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपी दीपक अहिरवार के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने उन लोगों के नाम भी बताएं हैं, जो उसे यह आईडी उपलब्ध कराते थे। पुलिस अब सट्टे के इस खेल से जुड़े अन्य बड़े नामों की तलाश में जुट गई है।
Source link