देवास में किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन: गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग – Dewas News

देवास में किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन:  गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग – Dewas News



किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

देवास में जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में गेहूं का समर्थन मूल्य (MSP) ₹3000 प्रति क्विंटल करने और तत्काल खरीदी शुरू करने की प्रमुख मांग की गई है। ज्ञापन जिला अध्यक्ष व

.

किसान कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में जिले सहित पूरे प्रदेश के किसान गेहूं खरीदी और समर्थन मूल्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। समय सीमा के भीतर किसानों की उपज की खरीदी नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने कहा कि कृषि उपज मंडी में किसानों को गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को करीब ₹2200 प्रति क्विंटल का ही भाव मिल पा रहा है, जबकि समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रभावी रूप से नहीं हो रही है।

किसान कांग्रेस की प्रमुख मांगों में गेहूं खरीदी जल्द शुरू करने, समर्थन मूल्य बढ़ाने, पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज प्रकरणों को निरस्त करने, ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाने, मंडियों में अव्यवस्था सुधारने और फसल विक्रय के बाद तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांगें भी शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव अरविंद परिहार से भी चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंडी सचिव ने बताया कि किसान कांग्रेस ने मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार, अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं को उचित भाव दिलाने तथा मंडी में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी है।

मंडी सचिव अरविंद परिहार ने यह भी जानकारी दी कि फिलहाल समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हुई है, लेकिन 10 तारीख के बाद से खरीदी प्रारंभ होने की संभावना है। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो कृषि उपज मंडी और कलेक्टर कार्यालय का वृहद स्तर पर घेराव किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं उप संचालक कृषि कल्याण को भी भेजी गई है।



Source link