Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर हाईकोर्ट में एक महिला ने अपने पति की मौजूदगी में अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थाम लिया, जिसके बाद सिचुएशन को देखते हुए कोर्ट ने पति-पत्नी को आपसी सहमति से तलाक लेने की सलाह दी. सुनवाई के बाद महिला अपनी मां के साथ वहां से चली गई.
Gwalior HC News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के विवाद में एक तीसरे व्यक्ति की एंट्री के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया. पति ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को कुलदीप राठौर नाम के युवक ने बंधक बना लिया है. इस पर सुनवाई के दौरान महिला कोर्ट में पेश हुई और उसने साफ कहा कि वह पिछले 20 दिनों से कुलदीप के साथ रह रही है और आगे भी उसी के साथ रहना चाहती है.
यह सुनकर पति ने भी कोर्ट में कह दिया कि वह अब अपनी पत्नी को साथ नहीं रखेगा. जानकारी के अनुसार, महिला का पति ड्राइवर है और काम के कारण अक्सर घर से बाहर रहता था. इसी दौरान महिला की दूसरे युवक से नजदीकियां बढ़ गईं. जब इस बात का पता पति को चला, तो दोनों के रिश्ते काफी आगे चले गए.
कब हुई थी शादी
दोनों की शादी नवंबर 2024 में हुई थी, लेकिन दो साल पूरे होने से पहले ही रिश्ता टूटने की स्थिति में पहुंच गया. महिला करीब 20 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने खोज लिया. काउंसलिंग के दौरान भी महिला ने पति के साथ जाने से मना कर दिया. आखिर में कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक लेने की सलाह दी है. महिला को उसकी मां के साथ जाने की परमिशन दी गई और पति की याचिका खारिज कर दी गई.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें