बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में ‘भारत-विरोधी’ गुट का सफाया, तमीम इकबाल बने नए बॉस

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में ‘भारत-विरोधी’ गुट का सफाया, तमीम इकबाल बने नए बॉस


होमखेलक्रिकेट

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में ‘भारत-विरोधी’ गुट का सफाया, तमीम इकबाल बने नए बॉस

Last Updated:

Tamim Iqbal BCB New President: नवनियुक्त बांग्लादेश सरकार ने मंगलवार को अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले निदेशक मंडल को भंग करने के बाद ये बड़ा फैसला लिया. यह निर्णय पिछले साल अक्टूबर में हुए बीसीबी चुनावों से जुड़े विभिन्न आरोपों की जांच करने वाली पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है. 

Zoom

तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए हेड

नई दिल्ली: पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए डायरेक्टर बनाए गए हैं. इसे बांग्लादेश की नवनियुक्त सरकार का भारत की ओर बढ़ाए दोस्ती की हाथ की तरह देखा जा रहा है. जानकार इसे बांग्लादेश सरकार का एक बेहद कड़ा और रणनीतिक फैसला बता रहे हैं क्योंकि अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाले ‘भारत-विरोधी’ क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह भंग कर दिया गया है.

अमीनुल इस्लाम ने खेल को राजनीति और आपसी द्वेष का अखाड़ा बना दिया था. यही कारण था कि बांग्लादेश क्रिकेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भड़काने पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. इस तरह 37 साल के तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए और वो 11 सदस्यीय तदर्थ कमिटी का नेतृत्व करेंगे. जिसमें बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदीन और पूर्व क्रिकेटर एवं टीवी कमेंटेटर अथर अली खान शामिल हैं.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कमिटी के अन्य सदस्य रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खसरू, तंजील चौधरी, सलमान इस्फहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा हैं.

राष्ट्रीय खेल परिषद (बीएससी) के खेल निदेशक मोहम्मद अमीनुल अहसान ने कहा, ‘राष्ट्रीय खेल परिषद की जिम्मेदारी के तहत, हमने आईसीसी को सूचित कर दिया है कि इस निदेशक मंडल का गठन उचित तरीके से नहीं किया गया था और यह अपना काम ठीक से पूरा करने में सक्षम नहीं है. हमने आईसीसी को इस निदेशक मंडल को भंग करने के अपने निर्णय की जानकारी दे दी है. बांग्लादेश क्रिकेट या बांग्लादेश में किसी भी खेल के लिए और सरकार की ओर से एनएससी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए, हम बीसीबी को लेकर आशावादी हैं और हमें विश्वास है कि आईसीसी निश्चित रूप से इस निर्णय का समर्थन करेगी.’

खेल मंत्रालय की ओर से बीसीबी पर लगातार दबाव बढ़ रहा था, जिसने पिछले बोर्ड चुनाव की वैधता, हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति और बीसीबी के भीतर राजनीतिक हस्तक्षेप और पक्षपात के आरोपों पर सवाल उठाए थे. पिछले हफ्ते बोर्ड के चार निदेशकों ने भी इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस साल जनवरी से अब तक इस्तीफा देने वालों की कुल संख्या छह हो गई है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link