भोपाल में पाइप लाइन फूटी, अचानक धंस गई सड़क: लोक भवन के सामने भराया पानी, जर्जर हिस्से से ही गुजरी विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी – Bhopal News

भोपाल में पाइप लाइन फूटी, अचानक धंस गई सड़क:  लोक भवन के सामने भराया पानी, जर्जर हिस्से से ही गुजरी विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी – Bhopal News




भोपाल में लोक भवन (राज भवन) के ठीक सामने सड़क धंस गई। इसके नीचे पानी की लाइन गुजरी है। ऐसे में लीकेज होते ही सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जिस समय सड़क धंसी तब वहां से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना मंगलवार डेढ़ बजे की है। लोक भवन के सामने से घाटी से बड़ा तालाब के बिना फिल्टर वाले पानी की पाइप लाइन गुजरी है, जो अचानक फूट गई। इससे पानी की धार बह निकली। नीचे पीएचक्यू के पीछे की सड़क का डेढ़ सौ मीटर का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया। यहां एक फीट तक पानी भर गया। जर्जर हिस्से से ही गुजरी विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी सड़क धंसने और पाइप लाइन फूटने के बावजूद ट्रैफिक डायवर्ड नहीं किया गया। इस दौरान गाड़ियां गुजरती रही। कई गाड़ी जर्जर हिस्से के ऊपर से ही गुजर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी यहां से गुजरा। सड़क पर पत्थर-गिट्टी जमा, कई लोग गिरे पानी की धार इतनी तेज थी कि घाटी के एक तरफ के मलबे को भी अपने साथ बहा ले गए। इससे सड़क पर पत्थर और गिट्टी जमा हो गई। इस कारण सड़क से गुजरने वाले कई लोग या तो गिर गए,या गिरने से बच गए।



Source link