मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीएल रोकने से इनकार

मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीएल रोकने से इनकार


होमखेलक्रिकेट

मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीएल रोकने से इनकार

Last Updated:

मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया, “हम यहां कुछ नहीं कर सकते. यह चुनाव आयोग का काम है. वे कदम उठा रहे हैं. अगर कोई उल्लंघन है तो आप चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं. आयोग के सामने उल्लंघन को इंगित करें. अनुमति हमेशा है. आपको आयोग से संपर्क करने से किसने रोका है?

Zoom

मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीएल रोकने से इनकार

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार (7 अप्रैल) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई. मैचों की तारीखों को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पुनर्निर्धारित करने की मांग की गई थी. इसकी याचिका को वापस लेने के बाद खारिज कर दिया.

मुख्य न्यायाधीश एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी अरुल मुरुगन की पीठ ने नोट किया. याचिका दायर होने के बाद एक मैच पहले ही हो चुका है. यह दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है कि मैच के दौरान कोई उल्लंघन हुआ है. कोर्ट ने यह भी कहा कि भारत निर्वाचन आयोग आवश्यक कदम उठा रहा है और अगर कोई उल्लंघन होता है तो याचिकाकर्ता आयोग से संपर्क कर सकता है. कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा, “आपकी याचिका के बाद भी एक मैच हुआ. आप कोई उल्लंघन नहीं दिखा पाए. आपने मैच देखा न? आपने उसका आनंद लिया. अगले मैचों का भी आनंद लीजिए.”

कोर्ट ने यह भी कहा कि जनहित याचिका आशंका और पूर्वानुमान के आधार पर दायर की गई थी ताकि मैच के समय कोई उल्लंघन न हो. कोर्ट ने कहा कि वह ऐसी आशंका और पूर्वानुमान के आधार पर याचिकाएं स्वीकार नहीं कर सकती. कोर्ट ने कहा, “हम यहां कुछ नहीं कर सकते. यह चुनाव आयोग का काम है. वे कदम उठा रहे हैं. अगर कोई उल्लंघन है तो आप चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं. आयोग के सामने उल्लंघन को इंगित करें. अनुमति हमेशा है. आपको आयोग से संपर्क करने से किसने रोका है? आपकी याचिका कहती है कि कोई उल्लंघन न हो, यह सब पूर्वानुमान और आशंका है. आप मुझे एक भी फैसला दिखाइए जिसमें केवल आशंका या पूर्वानुमान के आधार पर जनहित याचिका स्वीकार की गई हो. हमने कई फैसले दिए हैं कि चुनाव आयोग पहले से ही मौजूद है और वह सब कुछ देख रहा है.”

यह याचिका टी प्रभाकरण ने चेपॉक स्टेडियम में प्रस्तावित आईपीएल मैचों की तारीखों को पुनर्निर्धारित करने के लिए दायर की थी. वैकल्पिक रूप से, याचिकाकर्ता ने कोर्ट से यह सुनिश्चित करने का निर्देश मांगा था. मैच के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन हो और मैच के दौरान कोई राजनीतिक प्रतीक, लोगो आदि सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न हो.

याचिकाकर्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, राज्य में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को होने हैं और मतगणना 4 मई 2026 को होगी.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link