मुरैना के जौरा रोड पर चला बुलडोजर: सड़क किनारे दुकानों पर एक्शन, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई – Morena News

मुरैना के जौरा रोड पर चला बुलडोजर:  सड़क किनारे दुकानों पर एक्शन, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई – Morena News




नगर निगम प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम द्वारा जौरा रोड बैरियर चौराहे से मां-बेटी चौराहे तक अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासनिक टीम को लोगों का हल्का विरोध भी झेलना पड़ा। लोगों द्वारा टीम से दो दिन की मोहलत मांगी जा रही थी, लेकिन टीम द्वारा यह मोहलत नहीं दी गई। नगर निगम प्रशासन का कहना था कि वह पिछले तीन दिन से लोगों को सूचना दे रहे हैं कि अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, लेकिन नहीं हटाने पर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
जौरा रोड बैरियर चौराहे से लेकर मां-बेटी चौराहे तक की रोड पर छोटे दुकानदारों द्वारा लोहे की दुकानें बनाकर उन्हें सड़क किनारे रख लिया गया था और व्यापार किया जा रहा था। यह जगह हाथ ठेला वालों के लिए निर्धारित थी। दुकानदारों के कारण हाथ ठेला वाले सड़क पर खड़े होकर व्यापार करने लगे, जिससे जौरा रोड पर जाम की स्थिति बन रही थी। इसे प्रशासनिक टीम द्वारा बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार के अनुसार जौरा रोड पर अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तक पहुंची थी। उनके निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह जगह हाथ ठेला वालों के लिए निर्धारित की गई थी।



Source link