शहडोल में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत: दो गंभीर रूप से घायल, तेज स्पीड की वजह से हादसे की आशंका – Shahdol News

शहडोल में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:  दो गंभीर रूप से घायल, तेज स्पीड की वजह से हादसे की आशंका – Shahdol News




शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, चरखरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव सूचना मिलते ही ब्योहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार जारी है। मृतक की पहचान उमरिया जिले के मानपुर निवासी जगदीश पाल के रूप में हुई है। तेज रफ्तार की वजह से हादसे की आंशका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।



Source link