जबलपुर के बेलबाग क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। कंट्रोल रूम को रात करीब 1:05 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्रवाल किराना दुकान में आग लगने पर दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकान संचालक के अनुसार, वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। रात लगभग 1 बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है।
Source link