जबलपुर में अप्रैल की शुरुआत से बढ़ी गर्मी: तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंचा; कल बूंदाबांदी के आसार – Jabalpur News

जबलपुर में अप्रैल की शुरुआत से बढ़ी गर्मी:  तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंचा; कल बूंदाबांदी के आसार – Jabalpur News




जबलपुर में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी का असर बना हुआ है। 7 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है और दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस होगी। 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री दर्ज किया गया। 5 अप्रैल को यह 36 डिग्री के आसपास रहा, जबकि 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 8 अप्रैल को बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 अप्रैल के बाद 9 और 10 अप्रैल को मौसम फिर साफ रहेगा। इस दौरान तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 11 अप्रैल के बाद 40 डिग्री पार जाने के आसार विशेषज्ञों के अनुसार 11 अप्रैल के बाद गर्मी और तेज हो सकती है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है।विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप से बचने की सलाह दी है।



Source link