जूनी इंदौर थाने पहुंचे बीजेपी पार्षद कालरा और समर्थक: ACP-TI से चर्चा के बाद दोनों पक्ष लौटे; पार्किंग को लेकर महिला से हुई थी कहासुनी – Indore News

जूनी इंदौर थाने पहुंचे बीजेपी पार्षद कालरा और समर्थक:  ACP-TI से चर्चा के बाद दोनों पक्ष लौटे; पार्किंग को लेकर महिला से हुई थी कहासुनी – Indore News




जूनी इंदौर थाने में मंगलवार रात बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा अपने समर्थक सचिन जेसवानी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर सचिन जेसवानी भी थाने पहुंच गए। हालांकि दोनों पक्ष पुलिस अधिकारियों से मिलकर वापस लौट गए। कुछ दिन पहले सचिन जेसवानी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला से पार्किंग को लेकर कहासुनी होती दिखाई दी थी। यह वीडियो पमनानी नाम के युवक ने बनाया था, जिसे कालरा का समर्थक बताया जा रहा है। सचिन जेसवानी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि महिला ने एक किरायेदार रखा है, जो उनके घर के पास कार पार्क करता है, लेकिन उसकी जानकारी थाने में नहीं दी गई। इसके बाद महिला ने किरायेदार को हटा दिया। वहीं, महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका सचिन से कोई विवाद नहीं है। मंगलवार को कमलेश कालरा उसी महिला के साथ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन दोनों पक्ष एसीपी और टीआई से चर्चा के बाद बिना शिकायत दर्ज कराए वापस लौट गए।



Source link