‘टुडे इज माय लाइफ लास्ट डे’, इंस्टा पर लिखा स्टेट्स, पत्नी से वीडियो कॉल के बाद युवक ने दी

‘टुडे इज माय लाइफ लास्ट डे’, इंस्टा पर लिखा स्टेट्स, पत्नी से वीडियो कॉल के बाद युवक ने दी


Last Updated:

Shivpuri News: एमपी के शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे के रहने वाले 19 साल के युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना से पहले अंकेश ने अपनी पत्नी को फोन किया था. मृतक की पत्नी नयागांव खनियाधाना में मायके में रह रही थी, उससे वीडियो कॉल पर बात की थी और सुसाइड की बात कही थी.

Zoom

Shivpuri Suicide Case: शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे के रहने वाले 19 साल के युवक अंकेश लोधी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना से पहले अंकेश ने अपनी पत्नी मुस्कान, जो नयागांव खनियाधाना में मायके में रह रही थी, उससे वीडियो कॉल पर बात की थी. इतना ही नहीं, युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘जिंदगी का आखिरी दिन’ लिखकर स्टेटस भी लगाया था. परिजनों के अनुसार, रात करीब 8 बजे पत्नी ने अंकेश की मां को फोन कर बताया कि वह फांसी लगाने की बात कर रहा है. इसके बाद परिवार के लोग तुरंत नीचे कमरे में पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर अंकेश पंखे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक, युवक ने फांसी लगाने के लिए कूलर का इस्तेमाल किया था.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link